Home अररिया बिहार के मरने वालों की संख्या 36 हुई

बिहार के मरने वालों की संख्या 36 हुई

0 second read
Comments Off on बिहार के मरने वालों की संख्या 36 हुई
0
154

बिहार के मरने वालों की संख्या 36 हुई

दिल्ली अग्निकांड की घटना में बिहार के मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। मरने वालों में सबसे अधिक समस्तीपुर के 12 लोग हैं। परिजनों की इच्छा के अनुसार अंत्येष्टि के लिए मृतकों को बिहार लाया जा रहा है। सोमवार की देर रात दो मृतकों को एम्बुलेंस से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं दो शवों की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका है कि ये दोनों भी बिहार के ही हों। अगर ये दोनों मृतक भी बिहार के निकले तो मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो सकती है।

सरकार के विशेष निर्देश पर घटनास्थल पर श्रमायुक्त धर्मेन्द्र सिंह के अलावा दिल्ली में प्रतिनियुक्त स्थानिक आयुक्त और संयुक्त श्रमायुक्त डटे रहे। दिल्ली सरकार के सहयोग से सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार की रात तक अधिकतर मृतकों का पोस्टमार्टम कर लिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान ही मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को बिहार ले जाने की मांग करने लगे। तब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिल्ली में मौजूद अधिकारियों ने शव को बिहार लाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…