Home खास खबर Breaking news:- सिमराहा थाना की महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की।

Breaking news:- सिमराहा थाना की महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की।

0 second read
Comments Off on Breaking news:- सिमराहा थाना की महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या की।
0
804
IMG 20200904 WA0007

अररिया:- सिमराहा थाना में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल का शव उनके आवास पर फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात से परेशान होकर महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। मृतक 25 वर्षीया श्रुति कुमारी मुंगेर की रहने वाली थी। वर्ष 2018 बैच की जवान श्रुति इस साल दो फरवरी को सिमराहा थाना में योगदान दिया था। वह शादीशुदा थी। चार वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। लेकिन उसे कोई संतान नही था। उनका प्राइवेट आवास सिमराहा थाना के पास ही है। बताया जा रहा है कि तीज पर्व में श्रुति के पति सिमराहा आए थे लेकिन कुछ दिन बाद ही मुंगेर लौट गए। सूचना मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी गौतम कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार 11 बजे जब श्रुति मेस में खाना खाने नही पहुंची तो उसकी खोजबीन हुई। कुछ महिला जवान जब उनके आवास गईं तो उनका शरीर फंदे से लटक रहा था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…