Home अररिया फारबिसगंज: कैंडल जला कर गुलनाज़ को दी गयी श्रद्धांजलि, दोषियों पर करवाई की की गई मांग।

फारबिसगंज: कैंडल जला कर गुलनाज़ को दी गयी श्रद्धांजलि, दोषियों पर करवाई की की गई मांग।

0 second read
Comments Off on फारबिसगंज: कैंडल जला कर गुलनाज़ को दी गयी श्रद्धांजलि, दोषियों पर करवाई की की गई मांग।
0
397
FB IMG 1606226994823

फारबिसगंज: यूथ कांग्रेस के द्वारा फारबिसगंज के कुढ़ेली मे बिहार के वैशाली में गुलनाज के साथ हुए सामूहिक बलात्कार तथा जिंदा जलाने के विरोध में कैण्डल जलाकर गुलनाज को श्रद्धांजलि दी गयी।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फारबिसगंज विधानसभा अध्यक्ष अबु बसर अंसारी ने की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव इंजीनियर सावन सागर और फारबिसगंज विधानसभा अध्यक्ष अबु बसर अंसारी ने कहा कि सुशासन की ताल ठोकने वाले नीतीश कुमार की सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं जहां एक तरफ नारा दिया जाता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वहीं दूसरी तरफ ऐसे जघन्य अपराध आये दिन देखने और सुनने को मिल रहा है ,आखिर कब तक बेटियां असुरक्षित रहेगी क्यों नहीं ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को सजा देने के लिए सख्त कानून बनाया जाता और उस पर अमल किया जाता है । हम सुशासन की सरकार बताने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच करवा कर जघन्य अपराध करने वाले अपराधी को फांसी की सजा दिलवाये ताकी बिहार की मासूम बेटी और उनके परीजनो को न्याय मिल सके। इस कार्यक्रम मे यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव इंजीनियर सावन ,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष फारबिसगंज अबू बसर अंसारी, विधानसभा महासचिव रितेश शर्मा,मो उमर ,मो शौकत, मो. इकराम ,मो.अरमान, मो० मेहताब, मो. मजहर,हाफीज सोकत ,जोनी अंसारी, मीटठू अंसारी, मसद अंसारी, फरान, जाहिद, तारिक, मेहबूब, सउद, लडडू अंसारी, गोलू, साहिद, दिलशाद आदि मौजुद थे।

Load More Related Articles
Load More By Shoaib akhtar
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

फारबिसगंज:ह्यूमन एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की हुई पहली बैठक,कई विषयों पर लिया गया फैसला।

फारबिसगंज:22 अगस्त 2021 रविवार को स्थानीय पोखरबस्ती अंसारी चौक स्थित ऑक्सफ़ोर्ड कोचिंग सेंट…