Home अररिया चिराग पासवान ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन।

चिराग पासवान ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन।

2 second read
Comments Off on चिराग पासवान ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन।
0
93

चिराग पासवान ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन।

लोजपा सुप्रीमो दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंच कर परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना।

 

नरपतगंज। फुलकाहा थाना अंतर्गत एक गांव में बीते 19 अगस्त को नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर बुधवार की देर संध्या लोजपा रामविलास पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान पहुंचकर परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि आज बिहार में जंगलराज आ गया है। सरेआम एक नाबालिक को उठाकर सामूहिक दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया जाता है। इसके बावजूद पुलिस पूरे रात पीड़िता को ढूंढ नहीं पाती है।

 

परिजन स्वयं रात भर ढूंढ कर पीड़िता तथा दुष्कर्मी को भी पकड़ कर पुलिस के हवाले करते हैं। इसके बावजूद घटना में शामिल अन्य तीन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किया जाना पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इस बाबत मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिरीक्षक पटना से पत्र भेजकर मामले की जांच कर बचे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बताते चलें कि नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बढ़ रहा है। पीड़िता के परिजनों ने कहा कि अगर घटना में शामिल बचे अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा नहीं गया तो चरणबद्ध आंदोलन का रूख अख्तियार करने को विवश होंगे। धीरे-धीरे यह मामला तूल पकड़ते दिख रहा है। लोजपा सांसद चिराग पासवान के साथ जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पासवान, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

संवाददाता – विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

राबड़ी देवी का ललन सिंह पर तीखा पलटवार, गुस्से में पूछा ये बड़ा सवाल

राबड़ी देवी का ललन सिंह पर तीखा पलटवार, गुस्से में पूछा ये बड़ा सवाल  राबड़ी देवी ने कहा कि…