Home अररिया बिहार मौसम : कुछ हिस्सों में आज होगी बूंदाबादी, मोटी हुई कोहरे की चादर

बिहार मौसम : कुछ हिस्सों में आज होगी बूंदाबादी, मोटी हुई कोहरे की चादर

2 second read
Comments Off on बिहार मौसम : कुछ हिस्सों में आज होगी बूंदाबादी, मोटी हुई कोहरे की चादर
0
285
IMG 20200108 085034

बिहार मौसम : कुछ हिस्सों में आज होगी बूंदाबादी, मोटी हुई कोहरे की चादर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पटना सहित बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण पश्चिम के जिलों में बारिश की अधिक संभावना है। बादल छाने के कारण अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक वृद्धि होगी। इसके बाद इसमें गिरावट आएगी।

उधर पूर्णिया को छोड़कर विभिन्न शहरों के तापमान में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। हां, पटना में दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के अनुसार पटना में भी बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यहां सुबह के समय कोहरा रहेगा। इसके बाद विभिन्न हिस्सों में बादल छायेंगे। गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी लगभग यही स्थिति रहेगी। मंगलवार को पूर्णिया के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक गिरा।

HINDUSTAAN

 

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…