अररिया के नरपतगंज में नशे में हंगामा करते दो शराबी गिरफ्तार
नरपतगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात शराब के नशे में हंगामा करते दो पियकक्ड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा। शराब के नशे में मधेपुरा जिला के कुमारखंड निवासी नरेश कुमार भगत पिता सतनारायण भगत तथा सुपौल जिला के छातापुर निवासी अमित कुमार पिता उमेश प्रसाद को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी को जेल भेजा गया है।