Home अररिया बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान – FIRE IN ARARIA

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान – FIRE IN ARARIA

8 second read
Comments Off on बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान – FIRE IN ARARIA
0
41
1200 675 24086920 thumbnail 16x9 araria

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान – FIRE IN ARARIA

अररिया में बीच सड़क पर एक चलती स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी. आग इतनी भीषन थी कि सवार लोगों ने कुदकर जान बचाई. देखें वीडियो.

अररिया: बिहार के अररिया के कुर्साकांटा में एक चलती स्कॉर्पियो में आचानक आग लग गई. आग इतनी भीषन थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.आनन-फानन में स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना कुर्साकांटा थानान्तर्गत कुर्साकांटा-बैरगाछी मार्ग सोनापुर के पास की है.

चलती स्कॉर्पियो में लगी आग: बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार जोगबनी के पिपरा गांव से अररिया प्रखंड के दभड़ा गांव जा रहे थे. इसी क्रम में सोनापुर के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते स्कॉर्पियो वाहन धू-धूकर जलने लगा. घटना की सुचना कुर्साकांटा थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है.

कैसे लगी वाहन में आग: बता दें कि स्कॉर्पियो में करीब दस लोग सवार थे. आग लगने के दौरान सभी ने स्कॉर्पियो से कूदकर अपनी जान बचाई. वो सभी एक छेका समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. वहीं वाहन चालक का कहना है कि तकनीकी खराबी होने की वजह से आग लगने की आशंका है.

स्कॉर्पियो जलकर हुई राख: कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगने की बात समाने आयी है. आग पर काबू पा लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और वाहन के अवशेष को कब्जे में ले लिया गया है.

“छेका समारोह में जा रहे एक स्कॉर्पियो में अचानक कुर्साकांटा थानान्तर्गत कुर्साकांटा-बैरगाछी मार्ग सोनापुर के पास आग लग गई. स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई है. उसके अवशेष को कब्जे में ले लिया गया है.”- अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष, कुर्साकांटा

 

 

  • WhatsApp Image 2020 11 05 at 4.10.38 PM

    आग लगने से दो घर जल कर राख

    आग लगने से दो घर जल कर राख फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज गांव में बुधवार की रात अचानक लगी आग …
Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…