Home अररिया फारबिसगंज :देर शाम को रेणुगांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार

फारबिसगंज :देर शाम को रेणुगांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार

0 second read
Comments Off on फारबिसगंज :देर शाम को रेणुगांव पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार
0
379

■ रेणु की अमर कृति मैला आंचल को महामंत्री को किया भेंट

■ छात्र जीवन से रेणु के रहे दीवाने-महामंत्री

अररिया/फारबिसगंज : भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री देवेश कुमार कल शाम को फणीश्वरनाथ रेणु की जन्मभूमि रेणुगांव पहुंच कर रेणु के परिजनों से की मुलाकात किया। देवेश कुमार ने सर्वप्रथम रेणु की धरती के मिट्टी को नमन किया और रेणु के ज्येष्ठ पुत्र व फारबिसगंज भाजपा के पूर्व विधायक श्री पदमपराग राय वेणु से रेणु के साहित्य व उनके जीवन से जुडी विभिन्न पहलुओं को नजदीक से जानकारी लिया।
पूर्व विधायक वेणु ने देवेश कुमार को रेणु के उस घर में गये जहाँ रेणु साहित्य साधना करते थे,वहाँ लगभग वे उनके परिजनों के साथ काफी समय बिताया और उस घर की अनेक तस्वीरों को उन्होंने अपने मोबाईल मे कैद किया।
देश महामंत्री ने रेणु के तीनों पुत्रों से क्रमशः अपराजित राय, दक्षिणेश्वर प्रसाद राय से कई विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा किया। रेणु के बडे पुत्र व भाजपा के पूर्व विधायक पदमपराग राय वेणु ने अपने पिता की अमर कृति मैला आंचल उन्हें भेंट किया जिसे पाकर प्रदेश महामंत्री काफी भावविभोर हो गये। उन्होंने कहा की वे छात्र जीवन से ही रेणु के दिवाने हैं।

मौके पर प्रदेश महामंत्री के साथ भाजपा संगठन के अनेक पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष संतोष सुराना,शंभु सिंह दिलीप मेहता, प्रताप मंडल, धीरज पासवान, प्रवीण कुमार, निखिल कुमार, कनक लाल मंडल, विद्यानंद मंडल, रामानंद मंडल, नित्यानंद मंडल, निलोत्पल राय, अनुराग, निशांतकर, अनंत, सोहनलाल, गणेश विशवास, सिंधुराज आदि उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…