Home अररिया फारबिसगंज शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें लॉक डाउन के दौरान दुकान बंद कराने

फारबिसगंज शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें लॉक डाउन के दौरान दुकान बंद कराने

1 second read
Comments Off on फारबिसगंज शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें लॉक डाउन के दौरान दुकान बंद कराने
0
537

अररिया/फारबिसगंज- अनुमण्डल एवं नप प्रशासन के नेतृत्व में फारबिसगंज शहर में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें लॉक डाउन के दौरान दुकान बंद कराने के क्रम में खुले एक मनिहारा दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में बिहार में प्रतिबंधित पान-मसाला, गुटका, सिगरेट आदि बरामद किया है। मौके पर फारबिसगंज एसडीओ रणजीत कुमार, बीडीओ अमित आनंद,सीओ संजीव कुमार फारबिसगंज थाना के दरोगा बिमल मण्डल, शम्भू कुमार सहित नप के कर संग्रहकर्ता संजय जायसवाल, रणजीत सहनी, बसीम अहमद, सत्य प्रकाश, अमित सिन्हा आदि मौजूद थे। पदाधिकारी द्वारा मनिहारा दुकान पर जब छापेमारी किया तो दुकान से रजनीगन्धा का बड़ा व छोटा पैकेट, राजनिवास, तुलसी, सिगरेट आदि प्रतिबंधित मसालों से भरा कार्टून व बोरी बरामद किया गया। वही दुकानदार के एक गोदाम में भी छापेमारी की गई। वहाँ भी गुटका बरामद किया गया।
ज़ब्त किये गए सभी प्रतिबंधित गुटका, सिगरेट को फारबिसगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में एसडीओ ने बताया कि सभी जब्त सामानों का सीजरलिस्ट तैयार कर मात्रा व दाम का आकलन किया जाएगा। हांलाकि उन्होंने बताया कि जब्त किए गए सामानों की अनुमानित किमत लाखों में होगी। जब्त सामानों को कल डिस्पोज करने की भी बात कही। ज्ञात हो कि बिहार में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉक डाउन लगाया गया है। जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा पूरे जिले में पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर आमलोगों को जागरूक कर लॉक डाउन का पालन करवाने पर बल दिया गया है। जिसके तहत अनुमण्डल प्रशासन व नप प्रशासन के सहयोग से शहर में लॉक डाउन का अनुपालन करने हेतु शहर में सघन जांच अभियान चलाया। जिसमें उक्त करवाई की गई।
संवाददाता – विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

ड्रोन हादसे में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच से भाषण के दौरान मचा हड़कंप

पटना, बिहार:रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ संविधान बचाओ’ सम्मेलन के द…