Home अररिया नेपाल से शराब पीकर बिहार आ रहे 13 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

नेपाल से शराब पीकर बिहार आ रहे 13 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

0 second read
Comments Off on नेपाल से शराब पीकर बिहार आ रहे 13 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
0
98
1d72a8c8 fd63 11ec 8b83 088ecd342bb3 jpg 1657515609

नेपाल से शराब पीकर बिहार आ रहे 13 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

शराबबंदी के बावजूद नेपाल से शराब पीकर बिहार आ रहे 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला अररिया जिले के जोगबनी का है। जोगबनी पुलिस ने मंगलवार देर शाम 13 लोगों को शराब के नशे में पकड़ा। सभी नेपाल से शराब पीकर आ रहे थे। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई। सभी को अररिया में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक जोगबनी थाने के सहायक अतिरिक्त निरिक्षक सुबोध चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने शराबियों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने शराब के नशे में पकड़े गए लोगों का देर रात मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष अफताब अहमद ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

बता दें कि बिहार में शराबबंदी के कारण सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोग पड़ोसी देश नेपाल जाकर शराब का सेवन करते हैं। नेपाल से बिहार में शराब की तस्करी भी की जाती है। बिहार पुलिस लगातार शराबियों और शराब के धंधेबाजों को पकड़ने में जुटी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…