Home अररिया अररिया: फोरलेन निर्माण में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं

अररिया: फोरलेन निर्माण में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं

2 second read
Comments Off on अररिया: फोरलेन निर्माण में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं
0
471

अररिया: फोरलेन निर्माण में सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं

नरपतगंज बाजार के बीचो-बीच फोरलेन सड़क निकालना आज नरपतगंज वासियों के लिए अभिशाप साबित हो रहा है। फोरलेन निर्माण के वक्त आधारभूत संरचनाओं को दुरूस्त नहीं किए जाने से जहां बाजार दो भागों में बंटा हुआ है।

फोरलेन किनारे रिटर्निंग वाल नहीं बनाए जाने से हाइवे किनारे की मिट्टी सर्विस लेन पर जमा रहती है और पूरे बाजार में गंदगी का अंबार सा लगा रहता है। वहीं आधा अधूरे किए गए नाला निर्माण के कारण भी जल निकासी की समस्या बनी हुई है। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर हाइवे निर्माण के कारण विगत चार वषार्े में महज नरपतगंज बाजार में हीं इस फोरलेन को पार करने के क्रम में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोग इस हाईवे की भेंट चढ़कर मौत के मुंह में समा गए हैं। नरपतगंज में जिस प्रकार फोरलेन निर्माण के समय ही सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया। निर्माण के समय भविष्य के दूरगामी परिस्थिति को विभाग ने आकलन किए बिना ही बाजार के बीचो-बीच फोरलेन हाईवे का निर्माण तो कर दिया लेकिन हाईवे निर्माण के बाद से ही इसके दुष्परिणाम सामने नजर आने लगे हैं।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…