
अररिया के फारबिसगंज में चोरी गये आठ लाख के जेवरात बरामद, दो धराये
फारबिसगंज पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। स्थानीय छुआपट्टी निवासी प्रो. दिलीप अग्रवाल के घर से चोरी गयी करीब आठ लाख के डायमंड, सोने के जेबरात, चांदी के सिक्के सहित सोने के जेबरात आदि को बरामद करते हुए दो शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शातिरों में इनामुल हक पिता इदरीश अंसारी, पोखरबस्ती और आजाद पिता नासिर, पोखरबस्ती बताया जाता है। इस चार नवम्बर को प्रो. दिलीप अग्रवाल के घर से करीब दस लाख रूपये का जेबरात यथा डायमंड, सोने के जेबरात, चांदी का सिक्का, बर्त्तन आदि चोरी को गयी थी। इसे अररिया एसपी धुरत सायली सांवलाराम ने चुनौती के रूप में लेते हुए दो शातिर को गिरफ्तार करते हुए करीब आठ लाख रुपये का जेबरात बरामद करने में सफलता पायी। इस ऑपरेशन में डीएसपी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष कौशल कुमार, दारोगा बिमल मंडल, शंभु कुमार, विजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या मे पुलिस बल शामिल थे। इधर डीएसपी के नेतृत्व में दोनों शतिरों से लगातार पुछताछ किया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। दोनो ं शातिर से पूछताछ करने पर कई मामले के खुलासा होने की बात सामने आयी है।
स्रोत-हिन्दुस्तान