Home अररिया जोगबनी:सात दिनों से बालक गायब, स्थानीय व्यक्ति पर शक।

जोगबनी:सात दिनों से बालक गायब, स्थानीय व्यक्ति पर शक।

0 second read
Comments Off on जोगबनी:सात दिनों से बालक गायब, स्थानीय व्यक्ति पर शक।
0
373

फारबिसगंज: जोगबनी वार्ड संख्या दस निवासी 16 वर्षीय अंकुर श्रीवास्तव के सात दिनों से लापता होने के बाद लड़के की मां अंजना देवी ने जोगबनी थाना में आवेदन दे अपने ही वार्ड के एक व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगाई है। थाना में दिये आवेदन में लड़के की मां ने कहा है की सात दिन पूर्व रात में करीब आठ बजे उनके पति संजय श्रीवास्तव द्वारा काम से घर लौटने पर देखा गया की उनका पुत्र नशीली पान मसाला खा रहा है जिसपर उनके पति द्वारा उसे डांटा गया, जिससे वो घर से निकल गया और लौटकर नही आया। जब उनके द्वारा अपने लड़के की खोजबीन की गई तो पता लगा की उनके ही वार्ड के प्रमोद यादव द्वारा उनके पुत्र को छुपाकर रखा गया है तथा उससे नशीली पदार्थ बेचने का काम करवा रहा है। लड़के के परिजनों द्वारा अपने लड़के के बारे में पूछे जाने पर प्रमोद यादव द्वारा यह कहा जाता है की उनका पुत्र उनके पास नही है और उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है। लड़के के परिजनों को यह आशंका है की प्रमोद यादव द्वारा उनके पुत्र को बहकाया जा रहा है और कही काम निकलने के बाद उनके पुत्र की हत्या ना कर दे।

Load More Related Articles
Load More By Shoaib akhtar
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

फारबिसगंज:ह्यूमन एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की हुई पहली बैठक,कई विषयों पर लिया गया फैसला।

फारबिसगंज:22 अगस्त 2021 रविवार को स्थानीय पोखरबस्ती अंसारी चौक स्थित ऑक्सफ़ोर्ड कोचिंग सेंट…