Home अररिया अररिया के पहुंसरा में पूर्व मुखिया की इलाज के दौरान मौत

अररिया के पहुंसरा में पूर्व मुखिया की इलाज के दौरान मौत

2 second read
Comments Off on अररिया के पहुंसरा में पूर्व मुखिया की इलाज के दौरान मौत
0
228

अररिया के पहुंसरा में पूर्व मुखिया की इलाज के दौरान मौत

 

रानीगंज प्रखंड के पहुंसरा पंचायत के भूतपूर्व मुखिया सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष किंकर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। इससे प्रखंड क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले अचानक पेट दर्द हुआ था। पूर्णिया में इलाज कराने के दौरान उन्हें पटना रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को उनके पैतृक निवास नढ़की में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि पूर्व मुखिया अपनी पूरी जिंदगी समाज की सेवा करते रहे थे।

शोक व्यक्त करने वालों में रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सेनानी, कलानंद सिंह, पंसस अभिनंदन चौरसिया, मलय सिंह, अजय शंकर सिंह, विजय भगत, सूर्यनारायण भगत, त्रिदेव सिंह, सुधाकर सिंह, सिलटू सिंह, मुस्लिम अंसारी, महिउद्दीन मियां, विक्रम मंडल, रुद्रानंद साह, विमल किशोर सिंह आदि शामिल हैं।

Source- Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…