Home अररिया अररिया:नेपााल रानी विराटनगर मार्ग पर प्रदर्शन के लिए उतरे लोग

अररिया:नेपााल रानी विराटनगर मार्ग पर प्रदर्शन के लिए उतरे लोग

0 second read
Comments Off on अररिया:नेपााल रानी विराटनगर मार्ग पर प्रदर्शन के लिए उतरे लोग
0
470

अररिया/फारबिसगंज : नेपााल रानी विराटनगर मार्ग पर प्रदर्शन के लिए उतरे लोग। स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि लोग अब खुद को घर में बंद रखने से मजबूर हो गए हैं। परिस्थितियों के शिकार हुए लोगों ने अब सड़कों पर उतरने का शायद मन बना लिया है। घटना बिहार के अररिया जिला सीमा से सटे पड़ोसी मुल्क नेपाल के रानी विराटनगर मलाया राजमार्ग न्यू देवराली के समीप की है। कोरोना संकट ने जिस तरह से पूरे विश्व को बैक फुट पर लाकर खड़ा कर दिया है इससे तो वैश्विक समस्या का गहराना लाजिमी हीं हो जाता है। नेपाल एक छोटा मुल्क है वहां की आमजनता को खाद्यान्न व अन्य सामग्रियों के लिए पड़ोसी मुल्कों से आयात का हीं सहारा लेना पड़ता है। इस परिस्थिति में यदि इस तरह की लॉकडाउन की समस्या उत्पन्न होती है और लोगों का धंधा व व्यापार इतने समय के लिए स्थगित होता है तो ऐसे में रोजमर्रा की जिंदगी बसर करने वालों की तो कमर हीं टूट जाएगी एवम उनके पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं रह जाएगा। इसी लॉकडाउन की वजह से उत्पन्न भूखमरी की समस्या से निजात पाने के लिए लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गए हैं। नेपाल विराटनगर की स्थिति पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन अपनी भूमिका को अंजाम देने में लगी है एवम लोगों को समझाकर उन्हें घर भेजने की कोशिश कर रही है।
संवाददाता -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…