Home अररिया जोगबनी में चौथे दिन भी संविधान बचाओ मंच के बैनर तले जहां धरना प्रदर्शन जारी रहा।

जोगबनी में चौथे दिन भी संविधान बचाओ मंच के बैनर तले जहां धरना प्रदर्शन जारी रहा।

1 second read
Comments Off on जोगबनी में चौथे दिन भी संविधान बचाओ मंच के बैनर तले जहां धरना प्रदर्शन जारी रहा।
0
302
Screenshot 2020 02 09 09 53 03 925 com.whatsapp

जोगबनी में चौथे दिन भी संविधान बचाओ मंच के बैनर तले जहां धरना प्रदर्शन जारी रहा।

जोगबनी(अररिया) सरकार द्वारा बनाए गए नए नागरिकता संशोधन बिल एनआरसी,सीएए एवं एनआरपी जैसे कानून के विरोध में भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा जोगबनी में चौथे दिन भी संविधान बचाओ मंच के बैनर तले जहां धरना प्रदर्शन जारी रहा। वहीं इसके विरोध में जोगबनी वार्ड 18से महिलाओं ने जुलूस निकाल सरकार विरोधी नारे लगाए। जुलूस आइसीपी स्थित इमली से शुरू कर मुख्य मार्ग होकर हटिया रोड होते हुए धरना स्थल पर जाकर समाप्त हो गया।इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि सरकार समुदाय विभेद की राजनीति कर रही है जो संविधान के लिए घातक है। महिलाओं ने सरकार द्वारा लाया गया उक्त कानून को संविधान विरोधी कहा।सरकार लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उक्त काला कानून को सरकार वापस नहीं लेती है आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमलोग अपनी मांगों पर अडे है। धरना में खासकर महिलाओं की भागेदारी अधिक देखी गई।

REPORTER-VINAY THAKUR

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…