Home अररिया वर्षो से रह रहे अज्ञात व्रीद्ध की हुई मौत, ग्रामिणों ने किया अंतिम संस्कार

वर्षो से रह रहे अज्ञात व्रीद्ध की हुई मौत, ग्रामिणों ने किया अंतिम संस्कार

0 second read
Comments Off on वर्षो से रह रहे अज्ञात व्रीद्ध की हुई मौत, ग्रामिणों ने किया अंतिम संस्कार
0
401

वर्षो से रह रहे अज्ञात व्रीद्ध की हुई मौत, ग्रामिणों ने किया अंतिम संस्कार

फारबिसगंज : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैफगंज पंचायत में कई वर्षों से एक विक्षिप्त व्यक्ति लुटिया पुल के पास रह कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
सैफगंज पंचायत के लोगो ने मानवीय परिचय देते हुए ग्रामिणों द्वारा उसे भोजन के साथ अंग वस्त्र देकर उसकी मदद करते आ रहे थे। इसी बीच अचानक सोमवार को उसके मृत्यु की खबर सुनकर गाँव लोगो मे संनाटा पसर गया । म्रत्यु की सूचना प्रशासन को देकर लाश का दाह संस्कार ग्रामिणों की उपस्थिति में कराया गया।
स्थानीय लोगो ने बताया की हमलोगो ने हरसंभव कोशिश की इनके परिजनो को खोजने की,लेकिन कोई पता नही चल पाया तब जाकर हमलोगो ने यही इसके एक झुग्गी झोपडी का प्रबंध किया ताकि यह भटका हुआ व्यक्ति जीवन यापन कर सके।मानसिक रुप से बिमार होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए मानवता के नाते ग्रामिणों ने हमेशा इनका ख्याल रखा।
आज इनके मृत्यु परांत स्थानिय परवाहा ओपी इंचार्ज विशवमोहन पासवान की उपस्थिति में सभी ग्रामिणो ने मिलकर इनका अंतिम संस्कार किया।
मौके पर दिलिप पासवान,राधारमण साह,बाबु मंडल,संतोष यादव,चन्द्रकान्त ठाकुर,बुद्धन राय,कल्लर राय,शत्रुघन साह,मो०शमशाद,सनोज ,रतन भुषण आदि उपस्थित थे।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…