Home अररिया अररिया में रानीगंज में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

अररिया में रानीगंज में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

1 second read
Comments Off on अररिया में रानीगंज में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
0
317

अररिया में रानीगंज में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

रानीगंज प्रखंड के पचीरा पंचायत के सरपंच सुलोचना देवी के पति परमेश्वर मंडल (75) का शुक्रवार को नेपाल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। शुक्रवार को जैसे ही सरपंच पति का शव लेकर एम्बुलेंस गांव पहुंचा, रूदन-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के बेटे संजय मंडल ने बताया कि गुरुवार दिन में पिता जी अकेले बाइक से साहेबगंज के चकरदाहा नतिनी के यहां गये हुए थे, वहां से लौटने के दौरान साहेबगंज मुसहरी कलवट के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उसे इलाज के लिये फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से नेपाल ले गया लेकिन शुक्रवार की दोपहर मौत हो गयी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सरपंच के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…