Home अररिया Araria:- जिले में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अबतक 12 हजार क्विंटल हुई खरीद

Araria:- जिले में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अबतक 12 हजार क्विंटल हुई खरीद

0 second read
Comments Off on Araria:- जिले में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अबतक 12 हजार क्विंटल हुई खरीद
0
144
18 11 2022 untitled design 53 23213708 5186212

जिले में धान खरीद की रफ्तार सुस्त, अबतक 12 हजार क्विंटल हुई खरीद

अररिया : जिले में इस वर्ष धान की खरीदारी एक नवंबर से शुरू हो गई है। दो सप्ताह से अधिक समय बीत गया लेकिन जिस रफ्तार से खरीद होनी चाहिए नहीं हो रही है। अबतक शुक्रवार को जिले में कुल 12 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। जिले का लक्ष्य जो पिछले 92 हजार एमटी वहीं रहेगा। 150 पैक्स व एक व्यापार मंडल का चयन किया गया। किसानों से निर्धारित तिथि 15 फरवरी तक ही धान लिए जाएंगे। साधारण धान 2040 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि ए ग्रेड का धान 2060 रुपये प्रति क्विंटल है।

धान की खरीद सभी पंचायतों में पैक्स व व्यापार मंडल द्वारा की जाएगी। जिले में कुल 218 पैक्स है। जिसमें अबतक 150 पैक्स व एक व्यापार मंडल का चयन हुआ है। कोट धान की खरीदारी एक नवंबर से शुरू हो गई है। 15 फरवरी तक किसानों से धान लिए जाएंगे। सहकारिता विभाग द्वारा इस वर्ष अभी तक कोई नया लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। जो लक्ष्य पिछले वर्ष का था उसी के अनुसार अभी धान की खरीद होगी। जैसे ही विभाग द्वारा नया लक्ष्य दिया जाएगा उसे प्रखंडवार सूचित कर दिया जाएगा।

जिले में अभी धान खरीद की रफ्तार में तेजी नहीं आई है। किसान अपने धान को दूसरे लोगों को बेच दे रहे है जिस कारण पैक्सों पर खरीद की रफ्तार नही पकड़ रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार बाजार में धान को 1800 रुपये प्रति क्विंटल पर बेच दे रहे है। जटिल प्रक्रिया से बचने के लिए वे ऐसा कर रहे है। बाजारों में धान बेचने पर उन्हें नगद राशि प्राप्त हो जाती है। बताया कि किसानों को समय पर भुगतान हो जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…