Home अररिया फारबिसगंज:जिसे हिंदुस्तान बोलने में आपत्ति वो हिंदुस्तान छोड़ दें- प्रदीप देव।

फारबिसगंज:जिसे हिंदुस्तान बोलने में आपत्ति वो हिंदुस्तान छोड़ दें- प्रदीप देव।

2 second read
Comments Off on फारबिसगंज:जिसे हिंदुस्तान बोलने में आपत्ति वो हिंदुस्तान छोड़ दें- प्रदीप देव।
0
485
FB IMG 1606267853602

फारबिसगंज:श्री राम सेना के अध्यक्ष श्री प्रदीप देव ने AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान के हिंदुस्तान नही बोलने पर आपत्ति जताई है, और कहा कि ऐसे मानसिकता के लोग हमारे समाज मे भरे हैं जो विभाजनकारी सोच के साथ हिन्दुस्तान को तोड़ने का साजिश रच रहे हैं। अध्यक्ष प्रदीप ने आगे कहा कि “इसी मानसिकता के लोग पूर्वी मिथलांचल को सीमाँचल बनाने के लिए साजिश रच रहे हैं, जिससे पूर्वी मिथिला में गड़बड़ी उत्पन्न किया जाय”। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मानसिकता के लोग ये मिथलांचल की धरती को सीमाँचल बनाकर इसे हिंदुस्तान से अलग करने की साजिश रच रहे है,श्री राम सेना ऐसे लोग का विरोध करेगी । अध्यक्ष ने कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो हिंदुस्तान को हिंदुस्तान, आर्यावर्त, कहना होगा, नहीं तो ऐसे लोग पाकिस्तान जाएं। उन्होंने आगे कहा कि AIMIM की मंशा साफ दिख गयी है कि वो विभाजनकारी नीति पर चल रही है और श्रीराम सेना पहले से हिं ये शंका जाहिर कर रहा है कि पूर्वी मिथिलांचल को सीमांचल बनाने के लिए देशविरोधी तत्वों को कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समर्थन दिया जाता है, और वो आज बिहार विधानसभा में स्पष्ट दिख गया। अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि हम गृहमंत्रालय बिहार सरकार तथा गृहमंत्रालय भारत सरकार से निवेदन करते हैं कि इस साजिश की उच्चस्तरीय जांच कराई जाय और विधायक अख्तरुल इमान की सदस्यता समाप्त किया जाय, साथ ही AIMIM की मान्यता रदद् की जाय।

Load More Related Articles
Load More By Shoaib akhtar
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

फारबिसगंज:ह्यूमन एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की हुई पहली बैठक,कई विषयों पर लिया गया फैसला।

फारबिसगंज:22 अगस्त 2021 रविवार को स्थानीय पोखरबस्ती अंसारी चौक स्थित ऑक्सफ़ोर्ड कोचिंग सेंट…