Home अररिया Araria:- वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान

Araria:- वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान

0 second read
Comments Off on Araria:- वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान
0
45

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाएं किसान

सिकटी प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन के सभागार में मंगलवार को रबी महा अभियान महोत्सव के तहत प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, पूर्व प्रमुख सह प्रमुख प्रतिनिधि मो कमरूज्जामा, फसल रोग विशेषज्ञ डा. संजीत कुमार, मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार, उप प्रमुख लखीचंद प्रमाणिक, व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेन्द्र विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। मौके पर कृषि विशेषज्ञ ने मक्का की फसल में फाल आर्मी वार्म झुलसा रोग, सरसो की फसल में लाही, पत्ती झुलसा रोग, मसूर के फसल में उकठा रोग व गेहूं के फसल में लगने वाले रोग व उसके उपचार के बारे में किसानों को जानकारी दी। उद्घाटन के बाद प्रमुख ने महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए किसानों को अभिवादन किया। साथ हीं कृषि सम्बन्धित संक्षिप्त जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञों ने महोत्सव में आए किसानों से कहा कि अच्छी उपज के लिए नई तकनीक अपनायें, वैज्ञानिक विधि से खेती कीजिए और जीरो टिलेज से खेती करें। इस मौके पर उपस्थित किसानों ने धान में लग रहे कीटों के बारे में शिकायत की। इस पर कृषि परामर्शी वैज्ञानिकों ने उन्हें इन कीटों के बारे में भी जानकारी दी। बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के उन्नति और विकास के लिए कृत संकल्पित है। सरकार किसानों को कृषि यंत्र से लेकर बीज तक उपलब्ध करवाती है। उन्होंने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए किसानों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मौके पर कृषि समन्वयक नैय्यर आलम, तकनीकी प्रबंधक अभिषेक, किसान सलाहकार, अभय कुमार, अवधेश कुमार, उमेश कुमार, गजेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष विकास यादव किसान, धर्मानंद मंडल, विजय ठाकुर कृष्ण मोहन मंडल, असफाक आलम, सहित दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…