Home अररिया लॉक डाउन के दौरान पति पत्नी में हुआ विवाद, पति ने पत्नी का गला रेता खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

लॉक डाउन के दौरान पति पत्नी में हुआ विवाद, पति ने पत्नी का गला रेता खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

1 second read
Comments Off on लॉक डाउन के दौरान पति पत्नी में हुआ विवाद, पति ने पत्नी का गला रेता खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
0
383
IMG 20200529 WA0049 1

अररिया/फारबिसगंज- अररिया जिला अंर्तगत रानीगंज थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी कलावती नगर वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार को पति पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में पति पत्नी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने घटना की सूचना रानीगंज पुलिस को दी गई। घटना सूचना मिलते ही रानीगंज थाना में पदस्थापित एएसआई दलबल के साथ घटना स्थल पहुंच गम्भीर रूप से घायल दम्पति को स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल पहुंचा। जहाँ चिकत्सकों द्वारा गम्भीर रूप से घायल पति पत्नी का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णियां रेफर कर दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि प्रमोद झा उम्र लगभग 48 वर्ष अपनी पत्नी मीरा देवी वैशाली जिला निवासी अपने तीन बच्चों के साथ कलावती नगर में रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार आये दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में विवाद होते रहता था। शुक्रवार को सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में खूब झगड़ा हुआ। कहा जाता है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति प्रमोद ने एक तेज धारदार दबिया से अपनी पत्नी का गला रेत दिया बाद में खुद ही अपने गले पर भी दबिया ले मार कर लहूलुहान हो गया। घर में बच्चों के रोने चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना रानिगंज पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहाँ से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।संवाददाता -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका! बछेड़वा पहाड़ से हथियार और कारतूस बरामद

गया में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। गया जिल…