Home अररिया Raniganj: महिलाओं की वोटिंग में बढ़त, फिर भी 30 साल से नहीं बनी महिला विधायक

Raniganj: महिलाओं की वोटिंग में बढ़त, फिर भी 30 साल से नहीं बनी महिला विधायक

52 second read
Comments Off on Raniganj: महिलाओं की वोटिंग में बढ़त, फिर भी 30 साल से नहीं बनी महिला विधायक
0
5

Araria (Bihar):
पूर्वी बिहार के अररिया जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में Raniganj इकलौता ऐसा क्षेत्र है, जहां पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं। इसके बावजूद 1950 से अब तक यहां केवल एक बार महिला विधायक बनी हैं — वह भी 30 साल पहले। 1995 के बाद से यहां पुरुषों का ही नेतृत्व रहा है।

चुनाव आयोग के 2020 के आंकड़ों के अनुसार, रानीगंज विधानसभा में कुल 3,36,020 मतदाता थे, जिनमें 1,74,590 पुरुष और 1,61,414 महिला मतदाता थीं। मतदान प्रतिशत में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं — महिला 86,565 और पुरुष 74,238 ने मतदान किया था।

लगातार दो बार जीती थीं Shanti Devi

रानीगंज विधानसभा में अब तक 16 चुनाव हुए हैं, जिनमें केवल वर्ष 1990 और 1995 में शांति देवी महिला प्रत्याशी के रूप में विजयी हुईं। दोनों बार उन्होंने Janata Dal के टिकट पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की। उनकी जीत के बाद उन्हें Government of Bihar में मंत्री पद भी मिला था।

शांति देवी अनुसूचित जाति (पासवान) वर्ग से आती हैं और रानीगंज क्षेत्र के हिंगुवा गांव की निवासी हैं। 1990 और 1995 के बाद इस सीट से कोई महिला विधायक नहीं बन सकी। जनता दल की टूट के बाद Lalu Prasad Yadav ने भी इस सीट से अब तक किसी महिला को टिकट नहीं दिया।

जातिगत जीत का इतिहास

रानीगंज 1962 से अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। अब तक यहां पासवान जाति के प्रत्याशियों को सबसे अधिक 6 बार, मुसहर जाति को 5 बार, मोची को 3, धोबी को 2, लाला को 1 और धानुक जाति को 1 बार जीत मिली है।

अब तक निर्वाचित विधायक

वर्ष विधायक दल
2020 Achmit Rishidev Janata Dal (United)
2015 Achmit Rishidev JDU
2010 Parmanand Rishidev Bharatiya Janata Party
2005 Ramji Das Rishidev BJP
2005 (Feb) Parmanand Rishidev BJP
2000 Yamuna Prasad Ram Rashtriya Janata Dal
1995 Shanti Devi Janata Dal
1990 Shanti Devi Janata Dal
1985 Yamuna Prasad Ram Indian National Congress
1980 Yamuna Prasad Ram INC
1977 Adhik Lal Paswan Janata Party
1972 Bundel Paswan निर्दलीय
1969 Doomarlal Baitha INC
1967 Doomarlal Baitha INC
1962 Ganesh Lal Verma निर्दलीय
1957 Ram Narayan Mandal INC
Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

Bihar Election 2025: NDA में फंसा सीट बंटवारे का पेंच, Jitan Ram Manjhi बोले- हमारे लिए करो या मरो की स्थिति

Bihar Election 2025: NDA में फंसा सीट बंटवारे का पेंच, Jitan Ram Manjhi ने क्यों कहा- हमार…