Home अररिया रंजय नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष तो अजित बने सचिव

रंजय नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष तो अजित बने सचिव

1 second read
Comments Off on रंजय नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष तो अजित बने सचिव
0
283

रंजय नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष तो अजित बने सचिव

द्विजदेनी स्कूल के प्रांगण में रविवार को टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की फारबिसगंज प्रखंड इकाई की बैठक हुई।

इसमें जिले के तमाम टीईटी शिक्षक बंधु व शिक्षिका बहने उपस्थित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर रंजय कुमार, उपाध्यक्ष पद पर क्रमश: सुधा मिश्रा, चंद्रभानु कुमार, अजय आंनद झा, प्रीतम वर्मा का चयन किया गया। जबकि सचिव पद पर अजित सिंह, उपसचिव पद पर प्रियरंजन कुमार एवं मीडिया प्रभारी के रूप में मुजाहिर आलम, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में कुंदन मिश्रा का मनोनियन किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर कमल किशोर रजक, उप कोषाध्यक्ष के पद पर आदित्य झा का चयन किया गया। वहीं प्रवक्ता के रूप में संतोष झा, जिला प्रतिनिधि के रूप में शैलेश आनन्द, संजीव कुमार व पार्वती वर्मा का चयन किया गया। प्रखंड संयोजक के पद पर विमल कुमार सिंह का चयन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…