Home अररिया अररिया:- हसनपुर पंचायत में खून से लथपथ बेहोशी अवस्था में 30 वर्षीय युवक मिला

अररिया:- हसनपुर पंचायत में खून से लथपथ बेहोशी अवस्था में 30 वर्षीय युवक मिला

1 second read
Comments Off on अररिया:- हसनपुर पंचायत में खून से लथपथ बेहोशी अवस्था में 30 वर्षीय युवक मिला
0
417

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर पंचायत स्थित वार्ड 10 लालू नगर में शुक्रवार की अहले सुबह खून से लथपथ बेहोशी अवस्था में 30 वर्षीय युवक मिला। घायल युवक युवक की पहचान लालू नगर के ही मटरू मुखिया के बेटे दिनेश मुखिया के रूप में की गई।
दिनेश मछली बेचने का काम करता है। वह गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर से निकला था। देर रात तक नही लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नही चला। शुक्रवार की अहले सुबह एक ऑटो चालक ने उसे खून से लथपथ बेहोशी की अवस्था में गिरा देखा तो परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजनों ने पहले रानीगंज रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद अररिया रेफर कर दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए अररिया सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। इधर दिनेश की पत्नी के आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी को भी खंगाल रही है लेकिन ज्यादा कुहासा होने के कारण तस्वीर साफ नही दिख रही है। रानीगंज थानेदार श्याम नंदन यादव ने बताया कि युवक के होश में आने के बाद ही घटना का खुलासा होगा।

रिपोर्ट -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…