Home अररिया Araria:- महाअष्टयाम को ले पड़रिया में निकली भव्य कलश यात्रा

Araria:- महाअष्टयाम को ले पड़रिया में निकली भव्य कलश यात्रा

0 second read
Comments Off on Araria:- महाअष्टयाम को ले पड़रिया में निकली भव्य कलश यात्रा
0
86
1

महाअष्टयाम को ले पड़रिया में निकली भव्य कलश यात्रा

कुर्साकांटा पंचायत के पड़रिया कदमटोली मंडल टोला वार्ड संख्या 15 स्थित श्री श्री 108 बजरंगबली मंदिर में होने वाले महाअष्टयाम सह संकीर्तन को लेकर शुक्रवार को 251 कन्या कुवांरी व महिला श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। खास बात यह कि कलश यात्रा में सिकटी के भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल सहित काफी संख्या में लोग व पुलिस बल शामिल थे। हनुमान मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा में लाल पीले परिधानों में सजी कुमारी कन्या व महिलाएं आदि शैतान चौक, मिल चौक, मुख्य बाजार, दुर्गा मंदिर मरातीपुर होते हुए बकरा नदी के पड़रिया घाट पहुंची। यहां विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भर सिर पर कलश लिए बजरंगबली मंदिर पहुंचा। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मानस पाठ शुरु किया गया। कमिटी के अध्यक्ष सरोज कुमार मंडल ने बताया कि अष्टयाम सह संर्कीण में स्थानीय सहित छह कीर्तण मंडल शामिल होंगे। मौके पर मुन्ना सिंह, गुलाब सिंह, मनोज मंडल, गणेश मंडल, बलराम मंडल, बिनोद मंडल, हरि लाल मंडल, नीरज मंडल, मोहन मंडल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…