Home अररिया बथनाहा ओपी की सीमा में मक्के की खेत से बुधवार को एक अज्ञात महिला का सड़ागला शव बरामद

बथनाहा ओपी की सीमा में मक्के की खेत से बुधवार को एक अज्ञात महिला का सड़ागला शव बरामद

0 second read
Comments Off on बथनाहा ओपी की सीमा में मक्के की खेत से बुधवार को एक अज्ञात महिला का सड़ागला शव बरामद
0
1,640
FB IMG 1590124709355 1

अररिया/नरपतगंज – नरपतगंज की पोसदहा पंचायत अंतर्गत पुलहा आदिवासी बस्ती वार्ड संख्या 12 के निकट बथनाहा ओपी की सीमा में मक्के की खेत से बुधवार को एक अज्ञात महिला का सड़ागला शव बरामद हुआ है। शव को देखने से लगता है कि महिला को छुरा घोंप कर मारा गया है। वहीं महिला की शव के निकट ही पुलिस को एक छुरा भी फेका मिला है।जबकि महिला के पेट पर भी छुरा घोंपने का निशान पाया गया। महिला का शव इस कदर सड़ गल गया है कि शव को देखकर पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। वही शव में सड़ांध उत्पन्न हो जाने से उसमें बदबू उठने लगा था। जिससे आसपड़ोस के गांवों में भी बदबू फैलने लगी थी। महिला के वेशभूषा को देखने से वह शादीशुदा लगती है। आकलन अनुसार महिला की हत्या 10 से 12 दिनों पूर्व की गई लगती है। जिसके बाद शव को मक्के के खेत मे फेक दिया गया होगा। जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। शव से दुर्गन्ध फैलने के बाद ग्रामीणों ने मकई के खेत में जा कर देखा । जिसे देखने के बाद ग्रामीणों के द्वारा बथनाहा व नारपरगंज पुलिस को जानकारी दिया गया। जानकारी मिलने के बाद बथनाहा ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन व नरपतगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया तथा शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।संवाददाता -विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…