Home अररिया कुर्साकांटा – सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु

कुर्साकांटा – सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु

0 second read
Comments Off on कुर्साकांटा – सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु
0
290
Screenshot 2020 02 09 09 27 08 694 com.whatsapp

कुर्साकांटा – सिकटी मार्ग पर गुरुवार की शाम बाइक की ठोकर लगने से एक महिला की मृत्यु

आनंदी देवी (45 ) पति रकमलाल पासवान ग्राम सैदाबाद थाना सिकटी अपने बेटी के ससुराल एक दिन पूर्व ही आई थी। मृतिका की बेटी सीमा देवी ने दो व्यक्ति को नामजद करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम के समय आनंदी अपनी आठ वर्षीय नतनी आंचल कुमारी के साथ ग्राम डाढ़ापीपर के निकट सड़क किनारे टहल रही थी। इसी क्रम में कुआडी बाजार की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया।जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई साथ ही बच्ची को भी चोट आई। बताया जाता है कि दुर्घटना में शामिल बाइक पर दो व्यक्ति सवार था।जिसमे से एक व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया। वहीं दूसरे व्यक्ति एवं बाइक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीण घायल महिला को पीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बाहर जाने के क्रम में ही महिला की मृत्यु हो गई। घटना की खबर मिलते ही कुर्साकांटा व कुआडी पुलिस सदलबल घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के कब्जे से बाइक एवं पकड़ाए व्यक्ति को अपने गिरफ्त में ले लिया।

REPORTER-VINAYTHAKUR

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…