Home अररिया रविवार से शुरू हो रहा है फारबिसगंज में साफ -सफाई का कार्य.

रविवार से शुरू हो रहा है फारबिसगंज में साफ -सफाई का कार्य.

2 second read
Comments Off on रविवार से शुरू हो रहा है फारबिसगंज में साफ -सफाई का कार्य.
0
855
IMG 20200712 WA0001

रविवार से शुरू हो रहा है फारबिसगंज में साफ -सफाई का कार्य ।
अररिया फारबिसगंज – फारबिसगंज शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार अधिकारियों के ट्वीट के माध्यम से औऱ बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को मेल के माध्यम से फारबिसगंज शहर की मूलभूत समस्या जैसे कि शहर में साफ-सफाई ना होना नालियों का सफा ना होना,न्यू रेलवे गेट रोड पर बने बड़े से गड्ढे जैसी कई समस्याओं से अवगत कराया था।फारबिसगंज के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री जयराम प्रसाद जी से मिलकर शहर की समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा कर जानकारी दिया। प्रमोद ने बताया कि उसका परिणाम यह हुआ कि आज शाम कार्यपालक पदाधिकारी से फोन पर बात हुई उन्होंने यह जानकारी दी कि सफाई कर्मियों की हड़ताल जो की पिछले कई दिनों से चल रही थी उस पर बात बनी है और कल से शहर में साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.प्रमोद ने ये भी कहाँ की सोसल मीडिया पर फारबिसगंज बचाओ सत्यग्रह आंदोलन जो मुहिम चल रही थी उसका व्यापक असर देखने को मिला है इस आंदोलन से शहर के गणमान्य एवं आम जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नरेंद्र शर्मा,आशीष खेमानी,सोनू भगत,कुकी झाबक,मोनू रजक,मयुक प्रभात,अर्णव पूर्वे,अभिषेक खेमानी और सैकड़ों लोगों ने समर्थन दिया है ।
संवाददाता – विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…