मरौना,(सुपौल): घोघररिया पंचायत खुखनाहा वार्ड नंबर 14 केंद्र संख्या 143 पर सेविका-सहायिका बहाली की प्रक्रिया को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में डीसीएलआर की अध्यक्षता में आम सभा किया गया। जिसमें सेविका पद के लिए सुशीला कुमारी व सहायिका पद के लिए पिकी कुमारी का चयन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार पांडेय के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। …



