Home मनोरंजन भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’सिनेमाघरों में जल्द ही

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’सिनेमाघरों में जल्द ही

4 second read
Comments Off on भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’सिनेमाघरों में जल्द ही
0
340
khesari lal yadav

भोजपुरी अभिनेता खेसारीलाल यादव  की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’  सिनेमाघरों में जल्द ही आएगी

 

 

इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. फिल्म के निर्माता प्रदीप के. शर्मा ने बताया कि ‘लिट्टी चोखा’ सिनेमाघरों में जल्द ही दिखाई जाएगी. तैयारी जोर शोर से चल रही है. उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘आशिकी’ की भी घोषणा की और कहा कि इसमें फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ वाले स्टार कास्ट को ही दोहराया गया है. उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आशिकी’ का मुहूर्त भी जल्द ही होने वाला है.

 

लिट्टी चोखा’ का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह फिल्म सभी को पसंद आने वाली है.

प्रदीप ने कहा, ‘हम फिल्म का ट्रेलर भी जल्द जारी करेंगे. इस फिल्म में कई नए प्रतिभावान चेहरे भी नजर आएंगे. इस फिल्म में बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने की कोशिश की गई है. यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव खत्म करने की कोशिश होगी.’ सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिका में हैं.

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मनोरंजन
Comments are closed.

Check Also

बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जनसुराज ने दिया बड़ा संकेत, बीजेपी की बढ़ी टेंशन

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से उपचुनाव लड़ेंगे? मनोज भारती बोले- पार्टी कार्यकर्ताओं की तो …