Home मनोरंजन भोजपुरी के अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का 2021 का पहला होली गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

भोजपुरी के अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का 2021 का पहला होली गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

4 second read
Comments Off on भोजपुरी के अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का 2021 का पहला होली गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
0
453

भोजपुरी के अभिनेता और सिंगर पवन सिंह का 2021 का पहला होली गीत रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

 

वर्ल्डवाइड रिकार्डस म्यूजिक कंपनी के भोजुपरी गाना ‘लहंगवा लस-लस करता’  को पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाया है. रिलीज के कुछ ही घंटों में यह गाना छह लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा गया. इस विडियो सॉन्ग में पवन सिंह  और अभिनेत्री नीलम गिरी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं. वीडियो में पवन सिंह के साथ नीलम गिरी जबरदस्त खूबसूरत लग रही हैं. पहली बार किसी भोजपुरी होली गीत में काफी तादाद में जूनियर डांसर भी नजर आ रहे हैं.

 

इस होली गाने में पवन सिंह  का मस्ती भरा अंदाज और नीलम गिरी की अदाएं लोगों को पसंद आ रही हैं. वर्ल्डवाइड रिकार्डस द्वारा प्रस्तुत इस होली गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है, जिसे संगीत से छोटे बाबा (बसही) ने सजाया है. गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है जबकि नृत्य निर्देशन राहुल, रितिक ने किया है. पवन सिंह  और नीलम गिरी के इस धमाकेदार गाने को कुछ ही समय में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को लोगों द्वारा पसंद किए जाने के बाद बेहद उत्साहित पवन सिंह ने प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी वे लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे.

 

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मनोरंजन
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…