Home मनोरंजन कोरोना लॉकडाउन में पब्लिक डिमांड पर ‘रामायण’ के बाद अब दूरदर्शन पर ‘महाभारत’ का भी प्रसारण शुरू

कोरोना लॉकडाउन में पब्लिक डिमांड पर ‘रामायण’ के बाद अब दूरदर्शन पर ‘महाभारत’ का भी प्रसारण शुरू

2 second read
Comments Off on कोरोना लॉकडाउन में पब्लिक डिमांड पर ‘रामायण’ के बाद अब दूरदर्शन पर ‘महाभारत’ का भी प्रसारण शुरू
0
367
IMG 20200328 092523

लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे हैं, इसलिए केंद्र सरकार ने एंटरटेनमेंट के लिए 80 के दशक का मशहूर टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’ का प्रसारण एक बार फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। ‘महाभारत’ का प्रसारण डीडी भारती पर कल (28 मार्च) से शुरू करने का ऐलान किया है।

एएनआई के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऐलान किया है कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘महाभारत’ का प्रसारण फिर से डीडी भारती पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इसका प्रसारण दिन में दो बार यानी दोपहर 12 बजे और शाम सात बजे होगा।

आपको बताते चलें कि इसके पहले प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर बताया था कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।

रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।

Source – Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मनोरंजन
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…