Home मनोरंजन अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी 33 साल बाद आ रही मचाने गदर, ‘वेट्टैयन’ के ट्रेलर में दिखा दोनों का धांसू अंदाज

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी 33 साल बाद आ रही मचाने गदर, ‘वेट्टैयन’ के ट्रेलर में दिखा दोनों का धांसू अंदाज

4 second read
Comments Off on अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी 33 साल बाद आ रही मचाने गदर, ‘वेट्टैयन’ के ट्रेलर में दिखा दोनों का धांसू अंदाज
0
23
9q001suDCJwSZl2GR6IM

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की जोड़ी 33 साल बाद आ रही मचाने गदर, ‘वेट्टैयन’ के ट्रेलर में दिखा दोनों का धांसू अंदाज

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में रजनीकांत के साथ-साथ बिग बी भी काफी टशन में नजर आ रहे हैं.

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में रजनीकांत के साथ-साथ बिग बी भी काफी टशन में नजर आ रहे हैं. 33 साल बाद रजनीकांत और बीग बी साथ में नजर आएंगे. रजनीकांत इस फिल्म में एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी के रोल में नजर आएंगे. इस 2 मिनट 39 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक मर्डर सीन से होती है.

इस दिन होगी रिलीज

इस ट्रेलर में रजनीकांत एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस का कहना है कि ये फिल्म सुपरहिट साबित होगी. रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयान 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी. इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंजतार कर रहे हैं.

4 भाषाओं में रिलीज हुआ ट्रेलर

 

कुछ टाइम पहले इस फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि इस फिल्म का ट्रेलर 1 घंटे बाद रिलीज किया जाएगा. ‘वेट्टैयन’ का ट्रेलर तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर में रजनीकांत के साथ बिग बी और फहाद फासिल की भी एक्टिंग जबरदस्त लग रही है.

ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि एक हत्या के बाद सभी लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में ज्यादा मदद नहीं कर रही है. फिर इस मामले में रजनीकांत की एंट्री होती है और फिर वह अपराधी का पता लगाने के लिए वादा करते हैं. रजनीकांत इस फिल्म में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में नजर आ रहे है. रजनीकांत अमिताभ बच्चन के खिलाफ जाते हैं और अपना काम करते हैं. ट्रेलर में रजनीकांत एक वफादार पुलिसवाले की भूमिका निभा रहे हैं. फैंस एक्टर के रोल को बहुत पसंद कर रहे हैं.

 

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मनोरंजन
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…