Throwback: अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कैसे रिश्ते?
जया बच्चन ने किया था रिवील Jaya Bachchan On Amitabh-Aishwarya Relation: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जब कॉफी विद करण में उन्होंने अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बीच के रिश्ते पर बात की थी।
Jaya Bachchan On Amitabh-Aishwarya Relation: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी।
इन दिनों भले ही दोनों के अलगाव की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही हों लेकिन ये कपल इंडस्ट्री के आइडल कपल में से एक है।
ऐश्वर्या बच्चन खानदान की बहू जरूर हों लेकिन उन्हें दर्जा बेटी का मिला है।
ये बात अलग है कि बच्चन परिवार को लेकर कई बार खबरें आईं कि जया बच्चन की अपनी बहू के साथ अनबन चल रही है।
इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो पता नहीं लेकिन बच्चन परिवार के रिश्ते कितने गहरे हैं, इसका सबूत कॉफी विद करण में देखने को मिल चुका है।
जया बच्चन ने खुद खुलासा किया था कि उनके घर में ऐश्वर्या राय को कैसी ट्रीटमेंट मिलती है और अमिताभ बच्चन के साथ उनका कैसा रिश्ता है?
जया बच्चन ने किया था खुलासा साल 2007 में जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी, उसके बाद जया बच्चन ने अपनी बहू के बारे में बात की थी।
जया ने कॉफी विद करण ने खुलासा किया था कि ऐश्वर्या के घर में आने से उनकी बेटी श्वेता नंदा की कमी पूरी हो गई है।
श्वेता की शादी के बाद उनके घर में जो खाली जगह थी वो भर चुकी है।
इसके अलावा दिग्गज अभिनेत्री ने ऐश्वर्या के प्रति अमिताभ बच्चन के प्यार की चर्चा भी की थी।
ऐश्वर्या को देख चमक जाती हैं बिग बी की आंखें जया बच्चन ने शो के दौरान खुलासा किया था कि अमिताभ बच्चन जब अपनी बहू ऐश्वर्या राय को देखते हैं तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है।
ऐश्वर्या उन्हें उनकी बेटी श्वेता के घर लौटने की याद दिलाती हैं।
जया ने कहा था कि ‘अमित जी जब ऐश्वर्या को देखते हैं तो लगता है कि वो अपनी बेटी श्वेता को घर आते हुए देख रहे हैं।
उनकी आंखें चमक जाती हैं।
ऐश्वर्या, श्वेता के खालीपन को भर देंगी।’ जया बच्चन ने आगे कहा था कि अमिताभ बच्चन अपनी बहू ऐश्वर्या को बेटी की तरह ट्रीट करते हैं।
उनके लिए जैसे श्वेता नंदा हैं, ठीक वैसे ही ऐश्वर्या हैं।
वो कभी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाए कि श्वेता परिवार में नहीं हैं।
जया बच्चन ने यह भी कहा था कि ऐश्वर्या राय स्टार हैं इसके बावजूद वो परिवार में घुलमिल गई हैं।
उन्होंने हाउसवाइफ के गुणों को अपनाया है।
बहू ऐश्वर्या से प्यार करती हैं जया बच्चन अभिनेत्री ने अपनी बहू ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए आगे कहा था कि ‘ऐश्वर्या बहुत प्यारी हैं और मैं अपनी बहू से काफी प्यार करती हूं।
वो बहुत बड़ी स्टार हैं।
इसके बावजूद उन्होंने परिवार में खुद को बहुत अच्छी तरह से फिट किया है।
वो मजबूत महिला हैं और उनमें गरिमा है।’
Entertainment
Throwback: अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कैसे रिश्ते? जया बच्चन ने किया था रिवील
Published: 01/08/2024, 07:10:02 pm•136 views•Seemanchal Live
Throwback: अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कैसे रिश्ते? जया बच्चन ने किया था रिवील Jaya Bachchan On Amitabh-Aishwarya Relation: दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जब कॉफी विद करण में उन्होंने अमिताभ बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बीच के रिश्ते पर बात की थी। Ja

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Entertainment
OTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म

Entertainment
‘पंचायत 5’ में आएंगे बड़े ट्विस्ट! बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए नए सीजन के संकेत

Entertainment
‘बिल माफ करो...’ मराठी फिल्म के लिए फरिश्ता बने Shah Rukh Khan, डायरेक्टर ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Jobs
अररिया जिला प्रशासन द्वारा भर्ती की नई अधिसूचना जारी

Tender
अररिया जिला प्रशासन के टेंडर पोर्टल पर नई टेंडर जारी
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15061 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15061 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8190 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6743 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5993 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5640 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5231 views


