Home कटिहार एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी

एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी

2 second read
Comments Off on एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी
0
1,094

एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी

सदर अस्पताल के एसएनसीयू में इलाजरत नवजात को दूध पिला रही महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

घटना को लेकर पीड़ित महिला ने अस्पताल के उपाधीक्षक से लिखित शिकायत की है। मामले में सिविल सर्जन डा. मुर्तजा अली ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जायेगी। आरोप सही पाये जाने पर दोषी के खिलाफ कई कार्रवाई की जायेगी। आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसका प्रसव मनसाही उप स्वास्थ्य केंद्र में दो अक्तूबर को हुआ था। उसी दिन प्रसव के बाद बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। तबीयत बिगड़ता देख उप स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बच्चे को एसएनसीयू (सिक न्यूृबोर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर लिया गया। इस बीच इलाज के दौरान नौ अक्तूबर बुधवार की रात ऑन ड्यूटी नर्स ने महिला को बच्चे को दूध पिलाने के लिए बुलाया। वह कंगारू कक्ष में बच्चे को दूध पिला रही थीं। इसी समय वार्ड अटेंडेंट प्रभाष कुमार आया और महिला से बच्चे को अलग सुलाने के लिए कहा। दो-तीन बार बच्चे को दूध पिलाने से मना करते हुए उसे खुद से अलग करने को कहा, महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो उसके साथ जबरन छेड़खानी करने लगा। इससे वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर सुन बाहर खड़ी उसकी सास आ गयी और पूरी घटना बतायी। पीड़ित महिला की सास और ससुर ने भी कहा कि घटना के बाद वे लोग जब एसएनसीयू गये तो अपनी बहू को देख दंग रह गये। उसकी हालत ठीक नहीं थी। वह डरी-सहमी हुई थी।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…