Home कटिहार विधायक ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

विधायक ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

0 second read
Comments Off on विधायक ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी
0
270

विधायक ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

कटिहार। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने दौरा किया। विधायक ने नाव से धुरियाही के विभिन्न क्षेत्रों सहित कालीगंज, कठौतिया का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि कई दिनों से बाढ़ से क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं लेकिन प्रशासनिक स्तर पर मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है। लोग निजी नाव के सहारे आवागमन करने को विवश हैं। लगातार जलस्तर में वृद्धि के कारण समस्या गंभीर हो चुकी है। कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। कहा कि प्रभावितों को आवागमन के लिए सरकारी नाव की व्यवस्था तथा उस नाव की पहचान होनी चाहिए ताकि लोगों को बेहरत सुविधा मिले। उन्होंने प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन की व्यवस्था कराने की मांग की। कहा कि पहल के लिए मुख्यमंत्री, आपदा मंत्री तथा जिलाधिकारी से मांग की गई है। उन्होंने सीओ से पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर गोपालकृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान सहित कई लोग मौजूद थे।

स्रोत-दैनिक जागरण

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…