
नागरिकता लेने का नहीं, देने के लिए है सीसीए
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भाजपा के द्वारा शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो के नेतृत्व में शहर के शहीद चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में कार्यक्रम किया गया।
इस मौके पर लोगों को अधिनियम के बारे में जानकारी दी गयी। सदर विधायक सह सचेतक तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक अग्रवाल, पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज राय, कृष्णा साहा राय, एसएन पोद्दार, विश्वनाथ मुकीम आदि मौजूद थे। जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम की सहायता से पाकिस्तान ,अफगानिस्तान, बंगालदेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, फारसी, इसाई के लोगों को भारत की नागरिगता दी जायेगी।