Home कटिहार विद्या जिलाध्यक्ष व राम बने महासचिव

विद्या जिलाध्यक्ष व राम बने महासचिव

1 second read
Comments Off on विद्या जिलाध्यक्ष व राम बने महासचिव
0
256
SEEMANCHAL NEWS 1

विद्या जिलाध्यक्ष व राम बने महासचिव

जिला तैलिक-साहू सभा का चुनाव रविवार को नया टोला में संपन्न हो गया। सभा के प्रमंडलीय सदस्य गजेंद्र प्रसाद साह के नेतृत्व में चुनाव कार्य संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर चार सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया। जिसमें विद्यानंद साह को जिलाध्यक्ष , प्रदीप कुमार साह को उपाध्यक्ष , रामलखन साह को जिला महासचिव, फूले कमार साह को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्षों का भी चुनाव किया गया। जिसमें डंडखोरा का प्रखंड अध्यक्ष हीरलाल साह को, कदवा प्रखंड अध्यक्ष उपक्ष लाल साह, बरसोई प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार साह, प्राणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज साह, मनिहारी प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार साह निर्वाचित हुए। अमदाबाद प्रखंड के अध्यक्ष योगेंद्र साह, आजमनगर प्रखंड अध्यक्ष जिवछ प्रसाद साह, मनसाही प्रखंड अध्यक्ष दीपक साह, कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष उत्तम साह, कुर्सेला प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, फलका प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साह, समेली प्रखंड अध्यक्ष संजीव साह, बरारी प्रखंड अध्यक्ष विजय साह तथा बलरामपुर प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश साह निर्वाचित हुए। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी कमिटी के नये पदाधिकारियों ने सभा के सदस्यों के हक के लिए हर क्षण तप्पर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर माला पहनाकर नवनिर्वाचित सदस्यों को स्वागत किया गया।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…