
हमे चाहिए शिक्षा और रोजगार को ले रालोसपा का प्रभातफेरी
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा आयोजित 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर होनेवाले हमे चाहिए शिक्षा और रोजगार कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को इस्लामियां चौक से प्रभातफेरी निकालकर नगर भ्रमण किया गया।
प्रभातफेरी के माध्यम से नेताओं ने मानव कतार के कार्यक्रम को सफल बनाने और आमलोगों को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरुक किया। जिलाध्यक्ष उमाकांत आनंद ने बताया कि इस्लामियां चौक से प्रभातफेरी निकालकर विभिन्न जगहों पर भ्रमण किया गया। प्रभातफेरी में युवा लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है। रोजगार के लिए रोजगार परेशान हैं। शिक्षा कि स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
HINDUSTAAN