Home कटिहार Katihar:- आग लगने से दो परिवार के घर जल कर राख

Katihar:- आग लगने से दो परिवार के घर जल कर राख

2 second read
Comments Off on Katihar:- आग लगने से दो परिवार के घर जल कर राख
0
114

आग लगने से दो परिवार के घर जल कर राख

 

सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलोन क्षेत्र के शिकारपुर के वार्ड चार शिकारपुर गांव में बुधवार दोपहर में अचानक आग लगने से दो परिवारों का दो घर जल कर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया जाता इतने में घर का सभी सामान जल कर राख हो गया। आग लगने की घटना में लाखों की क्षति का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनाफ आलम एंव तरन्नुम खातुन का दो आवासीय घर में आग लगने से नगद राशि सहित सोना चांदी का जेवर, अनाज, कपड़ा जलने से लाखों की क्षति होने की बात कहे। पीड़ित परिवारों ने बताया की आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। घटना की सूचना पर जिला परिषद मुनतसीर अहमद, स्थानीय मुखिया सहरयार आलम वहां पहुंच कर क्षति का आंकलन करते हुए इस घटना की सूचना सीओ कदवा रविशंकर सिंहा को देकर पीड़ितों को सहायता देने की मांग की।

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…