Home कटिहार 4 सितंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के कटिहार आगमन पर तैयारी के लिए युवा मोर्चा की विशेष बैठक की

4 सितंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के कटिहार आगमन पर तैयारी के लिए युवा मोर्चा की विशेष बैठक की

0 second read
Comments Off on 4 सितंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के कटिहार आगमन पर तैयारी के लिए युवा मोर्चा की विशेष बैठक की
0
292
seemanchal

कटिहार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम दिनांक 4 सितंबर को बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पहली बार कटिहार आगमन को लेकर महत्वपूर्ण एवं विशेष बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष श्री मालाकार ने युवा मोर्चा के जिला के सभी पदाधिकारियों को 31 तारीख तक जिले के सभी 29 मंडल में मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर क्लब आईटी सेल, डिजिटल योद्धा, युवती प्रमुख,शक्ति केंद्र प्रमुख का गठन शक्ति केंद्र स्तर पर हर हाल में कर लेने का कहा। जिला अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कहा कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का आगमन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण एवं निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर युवा मोर्चा के जिला से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है प्रदेश अध्यक्ष यानी 4 सितंबर को संगठनात्मक शक्ति एवं विधानसभा चुनाव में युवाओं की महती भूमिका होगी। इसको लेकर युवाओं के टास्क देने का कार्य करेंगे, विशेष बैठक में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, जयप्रकाश यादव, प्रशांत झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र झा, उपाध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह, नवीन भगत, राजेश ठाकुर, जिला मंत्री सोनू सिंह यादव, दीपक दीवान, आईटी सेल जिला संयोजक संतोष राज, मिथुन कुमार, संचित बाघवानी, अतुल आनंद, नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, राहुल कुमार शामिल हुए श्री महाकाल ने कहा कि आगामी कार्यक्रम में जिला के सभी जनप्रतिनिधि भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व विधायक पूर्व विभाग विधान परिषद जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी विधानसभा प्रभारी मंडल अध्यक्ष इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…