Home कटिहार रंगदारी मांगने को लेकर शुक्रवार की रात कुरसेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा में एक किसान को गोलियों से भून डाला।

रंगदारी मांगने को लेकर शुक्रवार की रात कुरसेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा में एक किसान को गोलियों से भून डाला।

4 second read
Comments Off on रंगदारी मांगने को लेकर शुक्रवार की रात कुरसेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा में एक किसान को गोलियों से भून डाला।
0
268
seemanchal

कटिहार के दियारा क्षेत्र

 

रंगदारी मांगने को लेकर शुक्रवार की रात कुरसेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा में एक किसान को गोलियों से भून डाला।

 

मृतक किसान की पहचान गोबराही दियारा पत्थर टोला निवासी जयलाल महतो (38) के रुप में हुई है। बदमाशों ने किसान के शरीर में तीन गोली मारी है।

गोलीबारी से दियारा क्षेत्र में एक बार फिर किसानों के बीच दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी सुबह गोबराही दियारा स्थित कैम्प में दी गई। कैम्प पुलिस ने कुरसेला थाने को दी। पुलिस ने नाव से घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को कब्जे में कर थाना लाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पाल भेज दिया।

मृतक के भाई करमचंद महतो ने बताया कि उनका भाई जयलाल दो वर्ष से गोबराही दियारा में रहकर खेतीबारी करता था। पत्थर टोला की भूमि गंगा नदी में कट जाने के बाद गोबराही दियारा में खेती करना शुरू कर दिया। वह एक माह से अपने घर नहीं आया था। बताया जाता है कि मंडल व बिंद गिरोह में पूर्व में भी वर्चस्व स्थापित करने को लेकर गैंगवार की घटना होती रहती है। गोबराही दियारा को सोना उगलनेवाली भूमि के रुप में देखा जाता है। जहां बदमाशों की नजर रहती है। किसानों से रंगदारी वसूलने को लेकर अक्सर गोलीबारी की घटना होती रहती है।

आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। मृतक पर कोर्ट का स्थायी वारंट था। अनुसंधान जारी है।- अमरकांत झा, एसडीपीओ, सदरwww.livehindustan.com

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानें आखिर क्यों?

लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता,…