Home कटिहार Katihar:- नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान

Katihar:- नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान

1 second read
Comments Off on Katihar:- नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान
0
98

नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान

कटिहार, वरीय संवाददाता। छठ घाट पर नहाने के दौरान कटिहार जिले डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। कदवा में 25 वर्षीय युवक की रीगा नदी में डूबने से मौत हुई। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बस्ती विषहरी स्थान पोखर स्थित छठ घाट में पहले अर्घ्य के दौरान नहाने के दौरान बैरिकेंडिग पार गहरे पानी में चले जाने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के बकिया रानी चक काली मंदिर के पास छठ घाट बनाने के दौरान 29 अक्टूबर को डूबे 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार का सोमवार को शव मिला है।

गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे में निकला शव: कदवा। कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रीगा नदी के जुलेखा घाट पर सोमवार की सुबह नहाने गए छोटू कुमार शर्मा (25 वर्ष) की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर मौत हो गई। ग्रामीण प्रमोद मालाकार सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि युवक छठ देखने घाट पर गया था। छठ समाप्ति के उपरांत वह नदी में नहाने चला गया। उसकी बहन लवली देवी अपने भाई के कपड़े ले कर घर चली आई। घर आकर देखा उनका भाई घर नहीं आया था। पुन: सभी मिलकर घाट पर खोजने चले गए काफी देर तक खोजबीन की पता नहीं चला। ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी रविशंकर सिन्हा को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय गोताखोरों, एसडीआरएफ के टीम के मेजर कृष्णा कुमार, को भेजकर शव की खोजबीन कराई गई।तकरीबन तीन घंटे बाद रीगा नदी से ही छोटू शर्मा का शव निकाला गया। शव को देखने के लिए हजारों हजार की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता शकुनि देवी का रो-रोकर भारी बुरा हाल है। अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मी को भेजकर शव का निरीक्षण कराया गया है। मौके पर कदवा पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…