Home कटिहार प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव… पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी

प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव… पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी

6 second read
Comments Off on प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव… पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी
0
20

प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव… पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी

Katihar Love Story: कटिहार के बिनोदपुर गांव की लाडो कुमारी और संदलपुर मकईपुर के संजीत चौहान की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए शुरू हुई। संजीत लाडो से मिलने बिनोदपुर पहुंचे, जहां गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। पंचायत ने उनके प्यार को माना और दोनों की शादी मंदिर में कर दी। इस प्रकार दोनों हमेशा के लिए एक हो गए।

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। बिनोदपुर गांव की लाडो कुमारी और संदलपुर के मकईपुर के संजीत चौहान, इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए एक दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार इतना गहरा हुआ कि संजीत, लाडो से मिलने बिनोदपुर पहुंच गए। गांव वालों ने उन्हें मिलते हुए देख लिया। इसके बाद पंचायत बैठी और दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। पंचायत ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। गांव के मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई

 

सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी

लाडो कुमारी और संजीत चौहान की प्रेम कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई। दोनों इंस्टाग्राम पर रील बनाते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जब प्यार परवान चढ़ा, तो संजीत अपनी गर्लफ्रेंड लाडो से मिलने बिनोदपुर पहुंच गए। वे छिप-छिपाकर मिल रहे थे, तभी गांव वालों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की गई, तब दोनों ने अपनी प्रेम कहानी बताई। उन्होंने कहा कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। इसके बाद गांव वालों ने दोनों के परिवार वालों को बुलाया और पंचायत बुलाई गई।

 

सरस्वती मंदिर में दोनों की शादी

पंचायत में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। संजीत और लाडो से पूछा गया। भरी पंचायत में संजीत और लाडो ने एक दूसरे के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया। पंचायत ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए। पंचायत ने यह भी कहा कि लड़के के परिवार वाले दहेज की कोई मांग नहीं करेंगे। लड़की के परिवार वाले अपनी इच्छा और शक्ति के अनुसार जो भी देंगे, उसे स्वीकार किया जाएगा। फिर क्या था, गांव वालों ने तुरंत कपड़े और सामान मंगवाए। गांव के ही सरस्वती मंदिर में संजीत ने लाडो की मांग भर दी। इस तरह दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।

 

 

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

क्यों इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं बाहुबली विधायक रीतलाल यादव? पटना कोर्ट में की यह मांग

बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- केस पर केस लादा जा रहा है…