वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में कटिहार के नेशनल मखाना उद्योग को मिला स्टॉल वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में बिहार के कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड स्थित नेशनल मखाना उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत विशेष रूप से स्टॉल प्रदान किया गया. कोढ़ा. भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 19 से 22 सितंबर तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में बिहार के कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड स्थित नेशनल मखाना उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत विशेष रूप से स्टॉल प्रदान किया गया. इस आयोजन में मखाना उद्योग को एक महत्वपूर्ण मंच मिला है. जहां उनके उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है. दूरभाष पर नेशनल मखाना उद्योग के संस्थापक गुलफराज ने कहा मोदी ब्रांड मखाना को इस एग्जिबिशन में प्रस्तुत करना हमारे लिए गर्व की बात है. इस मंच पर हमें अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिला है. मोदी ब्रांड मखाना न केवल भारत में बल्कि विश्व भर में अपनी गुणवत्ता और पौष्टिकता के लिए प्रसिद्ध हो रहा है. वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 इस वैश्विक पहचान को और मजबूती प्रदान करेगा. इस एग्जिबिशन में 90 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. जिससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है. नेशनल मखाना उद्योग के निदेशक विकास गुप्ता ने कहा यह हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है कि इस प्रतिष्ठित आयोजन में हमें शामिल होने का मौका मिला है. हमारे स्टॉल का अवलोकन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी किया. जिससे हमें और अधिक प्रेरणा मिली है. क्योंकि उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मोदी मखाना की जमकर प्रशंसा की है. जबकि इस कार्यक्रम में लगाया गया स्टॉल का अवलोकन कटिहार के पूर्व डीएम वर्तमान संयुक्त सचिव उद्योग विभाग रवि प्रकाश के द्वारा भी किया गया है. इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक प्रतिनिधियों से मिलने और नये व्यापारिक अवसरों को समझने का अवसर मिल रहा है. नेशनल मखाना उद्योग की टीम इस आयोजन में अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हें विश्वास है कि इस आयोजन से उनके उत्पादों की मांग और भी बढ़ेगी.
Seemanchal
वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में कटिहार के नेशनल मखाना उद्योग को मिला स्टॉल
Published: 21/09/2024, 07:59:16 pm•123 views•Seemanchal Live
वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में कटिहार के नेशनल मखाना उद्योग को मिला स्टॉल वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में बिहार के कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड स्थित नेशनल मखाना उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत विशेष रूप से स्टॉल प्रदान किया गया. कोढ़ा. भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा 19 से 22 सि

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोर

Seemanchal
अररिया में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का बड़ा आरोप: पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर एफआईआर, डिजिटल जमाबंदी में छेड़छाड़ का मामला

Seemanchal
मधेपुरा में किसान सभा की परिचर्चा: किसानों की बदहाली पर चिंता, एकजुट संघर्ष का दिया गया संदेश

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views


