Home कटिहार Katihar:- नगर आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Katihar:- नगर आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

0 second read
Comments Off on Katihar:- नगर आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
0
127

नगर आयुक्त ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपावली के बाद होनेवाले छठ पूजा को लेकर नगर प्रशासन ने विभिन्न छठ घाटों का जायजा लेकर साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार मंगलम, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता अजय सिंह, सफाई निरीक्षक कैलाश चौधरी के साथ नगर आयुक्त विजय बाबू पोखर पहुंचे। जहां उन्होंने पदाधिकारियों को कल से पोखर में साफ सफाई के लिए मजदूर लगाने का निर्देश दिया। विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष ने नगर आयुक्त को विजय बाबू पोखर पर साफ सफाई के अलावा पर्याप्त मात्रा में मजदूर, बिजली की व्यवस्था, सड़क की मरम्मति ,पोखर में पर्याप्त मात्रा में पानी के लिए बड़ा हैंडसेट पंप सेट की व्यवस्था जैसे दर्जनों समस्याओं से अवगत कराया।

नगर आयुक्त ने समय से पहले सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया । क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि क्लब के सभी सदस्य और नगर निगम के सहयोग से पूर्व की भांति छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई कमी नहीं रहने देंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गौरव साह, प्रेम साह, मनोज कुमार चुन्नू , आजाद सिंह, मो. नौशाद आदि थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…