अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोरबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनीनेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंताबिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेसाइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजीCUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौतीभारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असरइंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंOTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्ममानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चावैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंताबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 जून के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, दोनों देशों के सुरक्षा बलों की अहम बैठकडिग्री नहीं, बड़े सपनों का कमाल! बिहार के 10वीं पास रोहित ने बनाई दुनिया की सबसे सस्ती बिजली तकनीक, IIT भी हैरानबिहार जाकर पुलिस भर्ती परीक्षा दी, छतरपुर बच्ची के रेप-हत्या के आरोपी ने और क्या -क्या किया, हो गया खुलासासीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोरबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनीनेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंताबिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेसाइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजीCUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौतीभारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असरइंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंOTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्ममानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चावैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंताबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 जून के मुख्य और ताजा समाचारभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, दोनों देशों के सुरक्षा बलों की अहम बैठकडिग्री नहीं, बड़े सपनों का कमाल! बिहार के 10वीं पास रोहित ने बनाई दुनिया की सबसे सस्ती बिजली तकनीक, IIT भी हैरानबिहार जाकर पुलिस भर्ती परीक्षा दी, छतरपुर बच्ची के रेप-हत्या के आरोपी ने और क्या -क्या किया, हो गया खुलासा

Article Advertisement

boloindia.in
Seemanchal

पटना में इलाज करा रहा था कटिहार का कुख्यात अपराधी, STF ने दबोचा - KATIHAR POLICE

Published: 06/05/2025, 05:35:42 pm17 viewsSeemanchal Live

पटना में इलाज करा रहा था कटिहार का कुख्यात अपराधी, STF ने दबोचा - KATIHAR POLICE कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पटना में इलाज करा रहा टॉप टेन में शामिल मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़ा गया है. पढ़ें खबर. कटिहार: बिहार की कटिहार पुलिस ने दियारा क्षेत्र में आतंक बने मोस्टवांटेड अपराधी कारेलाल यादव उर

पटना में इलाज करा रहा था कटिहार का कुख्यात अपराधी, STF ने दबोचा - KATIHAR POLICE
पटना में इलाज करा रहा था कटिहार का कुख्यात अपराधी, STF ने दबोचा - KATIHAR POLICE कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पटना में इलाज करा रहा टॉप टेन में शामिल मोस्ट वांटेड अपराधी पकड़ा गया है. पढ़ें खबर. कटिहार: बिहार की कटिहार पुलिस ने दियारा क्षेत्र में आतंक बने मोस्टवांटेड अपराधी कारेलाल यादव उर्फ रणवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के वक्त शातिर अपराधी राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की और अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है. कैसे पकड़ा गया कुख्यात अपराधी?: कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि लंबे समय से फरार चल रहा अपराधी कारेलाल यादव पटना के कंकड़बाग इलाके में मौजूद है. वो वहां अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज कर रहा था. इस सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. हत्या के बाद से था फरार: कारेलाल यादव की गिरफ्तारी, कुर्सेला थाना क्षेत्र में 18 मार्च को हुई हत्या की घटना के सिलसिले में की गई है. पुलिस के अनुसार, इस हत्या में कारेलाल और उसके कुछ सहयोगियों के नाम सामने आए थे. जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. अब उसकी गिरफ्तारी से इस हत्याकांड की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जगी है. टॉप-10 अपराधियों में शामिल इनामी कारेलाल: एसपी ने बताया कि आरोपी के ऊपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह कटिहार जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है. उसके ऊपर कई संगीन आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं. इस गिरफ्तारी को कटिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. जमीन पर अवैध कब्जा और लेवी वसूली का आरोप: एसपी वैभव शर्मा ने जानकारी दी कि कारेलाल यादव दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त था. उसने कई बेनामी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा था. इनमें से कुछ जमीनें उसकी खुद की थीं, जबकि अधिकांश जमीनों पर उसने अपने गैंग का धौंस दिखाकर कब्जा कर रखा था. वह किसानों से खेती के नाम पर लेवी वसूलने का काम करता था पुलिस अब इन सभी मामलों की जांच में जुट गई है. “हमें गुप्त सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड अपराधी कारेलाल यादव पटना के कंकड़बाग इलाके के एक अस्पताल में इलाज करवा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल है.”- वैभव शर्मा, एसपी

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read