Home कटिहार कटिहार: मास्क वितरण कर किया लोगों को जागरूक

कटिहार: मास्क वितरण कर किया लोगों को जागरूक

0 second read
Comments Off on कटिहार: मास्क वितरण कर किया लोगों को जागरूक
0
3,127
IMG 20200430 WA0016 4

कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो के नेतृत्व में विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष मनोज राय, जिला उपाध्यक्ष बब्बन झा, की उपस्थिति में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार मालाकार ने भाजपा युवा मोर्चा के बैनर पर कटिहार नगर के वार्ड नंबर एक महादलित बस्ती में 200 से ज्यादा परिवारों के बीच मास्क वितरण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने कहा कि हमारा देश इस वैश्विक महामारी कोरोना  से लड़ रहा है हम घर में  सुरक्षित रहें यह संकल्प सबको लेना होगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा कटिहार द्वारा महादलित बस्ती में मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक करने का काम किया गया।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…