
http://seemanchallive.com/wp-content/uploads/2020/01/cropped-seemanchallive-1.jpg
1
भगवान राम के आदर्शों पर चलने की अपील
वर्तमान परिवेश में रामचरितमानस के पाठ से लोगों के जीवन में शांति तथा स्थायित्व प्रदान होता है। लोग भगवान राम के आदर्शो को अपनाकर अपने जीवन को भी सुंदर बना सकते हैं। यह बातें अयोध्या उत्तर प्रदेश से आई मानस मर्मज्ञा रामायणी किशोरी प्रिया ने कुर्सेला स्थित निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान कही। पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद पासवान ने बताया कि प्रतिदिन मानस मर्मज्ञा उत्तर प्रदेश से आई रामायणी किशोरी प्रिया के द्वारा रामचरितमानस का वाचन किया जा रहा है। आगामी 10 सितंबर को मटका फोड़ कार्यक्रम के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल निमज्जन किया जाएगा।